मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा ने कहा की चण्डीगढ़ पर दबाव कम करने के लिए राज्य सरकार ने पंचकूला टाऊनशिप का विकास, पंचकूला विस्तार, मनसा देवी कॉम्पलैक्स और कोट-बेहला अर्बन कॉम्पलैक्स जैसी अनेक विकास योजनाएं तैयार की हैं. पांच लाख की आबादी के लिए पिंजौर-कालका अर्बन कॉम्पलैक्स के रूप में एक बड़ी टाऊनशिप योजना भी बनाई गई है। मुख्यमंत्री ने ये जानकारी चंडीगढ़ में एक कार्यक्रम में दी. इस कार्यक्रम में पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल और चण्डीगढ़ के प्रशासक शिवराज पाटिल भी मौजूद थे. तीनों ने ट्राई सिटी चण्डीगढ़, पंचकूला और मोहाली के लिए मैट्रो रेल, अन्तर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा, PGIMER और पंजाब विश्वविद्यालय के विस्तार की परियोजनाएं विकसित करने पर सहमति जताई।

By admin