रोहतक पुलिस ने दो गैंग के बारह लोगों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से ग्यारह हथियार बरामद किया है। इन दोनों गिरोह के लोग लूट और हत्या के मामलों की प्लानिंग कर रहे थे। ये दोनों हत्या और लूट के कई मामलो में वांछित है। जानकारी के मुताबिक सुनारिया जेल में सर्च अभियान के तहत कैदियों से 5 मोबाईल और 4 सिम बरमाद हुए थे। पूछताछ के बाद इन दोनों गिरोह के बारे में पता लगा जिसके बाद इनको गिरफ्तार किया है।