पहाड़ी इलाके में हो रही तेज बारिश से यमुना का जल स्‍तर बढ रहा हे।  हथनीकूडं बराज से युमना मे पानी छोडने का सिलसिला जारी हे, आज सुबह तक यमुना का जल स्‍तर सामान्य था, कि अचानक यमुना के तल स्‍तर मे तेजी से बढाव होना शुरू हो गया। आज सुबह 11 बजे हथनीकूडं बराज से यमुना मे दो लाख 71 हजार 94 क्यूसिक क्‍यूसिक पानी छोडा गया। हथनीकूडं बराज पर पानी रोकने का कोई प्रबध नही है।  इसलिए इसे हर हाल मे यमुना मे छोडना पडता है। वही यमुना मे छोडा गया पानी 72 घंटे मे दिल्‍ली पहुच जायेगा। आपको बतादें कि यमुनानगर  जिले में पिछले 24 घंटो में अबतक 60 एमएम बारिश हुई है, भारी बारिश और यमुना का जलस्तर बढ़ने के कारण प्रशासन ने आसपास के इलाकों में हाई अलर्ट जारी किया है। 

By admin