हरियाणा के कई ज़िलों में जहां यमुना तबाही मचा रही है… वहीं कुरुक्षेत्र में भी बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। पहाड़ों में भारी बरसात की वजह से मारकंडा नदी उफान पर है। इससे कुरुक्षेत्र के लोग सहमे हुए हैं। मारकंडा में करीब आठ हज़ार क्यूसेक पानी आ चुका है। नदी का जलस्तर इतना ज़्यादा बढ़ गया है कि कुरुक्षेत्र के झांसा कस्बे के पास बने पुल से पानी की लहरें टकराने लगी हैं। मारकंडा का पानी ख़तरे के निशान को पार करता हुआ खेतों में भी घुस गया है। बढ़ते जलस्तर को देखते हुए आसपास के किसान डरे सहमे हैं। किसानों को सबसे बड़ी चिंता तो ये सता रही है कि जून में ही अगर ऐसा हाल है तो मॉनसून के दौरान उनका क्या होगा।

 

By admin