फरीदाबाद के तिगावं में प्रशासन ने यमुना नदी के करीब जमीन पर बसे लोगों को यहां से जाने के लिए कहा है। जिला उपायुक्त ने मौके पर पहुंच कर ये हिदायत दी की वो इस जगह को खाली  कर के किसी सुरक्षित जगह पर चले जाये क्योंकि यमुना में पानी का स्तर बढ़ सकता है। जिससे जान माल के भारी  नुकसान भी हो सकता है। इस इलाके में भू माफियाओं ने कालोनियां काट कर प्लॉट बेच दिये। जिससे लोग यहां बसना शुरु हो गए। उपायुक्त ने बताया कि प्रशासन टैंट लगाकर इन लोगों के रहने की व्यवस्था करेगा।

By admin