प्रदेश के कई जिलों के बाढ़ की चपेट में आने के बाद अब बाढ़ से पहले ही बचाव इंतजामों को लेकर राज्य सरकार पर सियासी हमले तेज हो गए हैं….तृणमूल कांग्रेस के उत्तर भारत के प्रभारी और राज्य सभा सदस्य के. डी सिंह ने प्रदेश सरकार को घेरते हुए कहा कि बाढ़ ने हुड्डा सरकार के दावों और उसके इंतजामों की पोल खोल दी है। के डी सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री को चाहिए की वो हवाई सर्वेक्षण के बजाए हकीकत जानने के लिए जमीनी सर्वेक्षण करें। केडी सिंह ने कहा कि प्रदेश का अंबाला, यमुनानगर और करनाल जिला हर साल ही बाढ़ की चपेट में आता है, उसके बाद भी सरकार नहीं चेती और उसने तबाही से बचने के लिए वक्त रहते कोई इंतजाम नहीं किए. उन्होंने मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा से बाढ़ राहत प्रबंधन मामले में श्वेत पत्र जारी करने की मांग की है।

By admin