प्रदेश के कई जिलों के बाढ़ की चपेट में आने के बाद अब रोहतक प्रशासन ने भी कमर कस ली है….बाढ़ जैसे हालातों से निपटने के लिए रोहतक प्रशासन जाग गया है। रोहतक में डीसी विकास गुप्ता ने प्रेस कॉफ्रेस कर कहा कि रोहतक शहर में कई नालों की सफाई की जा चुकी है। उन्होंने कहा कि बाढ़ जैसे हालातों से निपटने के लिए रोहतक प्रशासन पूरी तरह से सक्षम है।