प्रदेश के कई ज़िलों में बाढ़ से ख़राब हुई फ़सलों की गिरदावरी के आदेश दे दिए गए हैं और किसानों को जल्द से जल्द मुआवजा दे दिया जाएगा। हरियाणा राजस्व विभाग के वित्तायुक्त कृष्ण मोहन ने बताया कि अब यमुनानगर, करनाल और सोनीपत में हालात सामान्य हैं। पलवल के भी दो गांवों प्रभावित हुए थे। इस बाढ़ से यमुनानगर के क़रीब पैंतीस, पानीपत के 20, करनाल के 40 और पलवल के कुछ गांव प्रभावित हुए हैं। उन्होंने बताया कि बाढ़ से फल और सब्जी की फसलें प्रभावित हुई हैं।