सोनीपत में आई बाढ़ ने यहां हजारों एकड़ फसल को बर्बाद कर दिया है। इसके साथ ही बाढ़ ने लोगों के घरों को भी काफी नुकसान पहुंचाया है। लोगों का कहना है कि उनके पास ना तो खाने के लिए खाना है और ना ही पशुओं के लिए चारा। उन्होने प्रशासन पर उनकी मदद ना करने का आरोप लगाया है। लोगों ने कहा कि अगर उन तक जल्द ही मदद ना पंहुचाई गई तो उनके लिए परेशानियां और बढ़ जाएंगी। लोगों ने प्रशासन को उनकी मदद करने की गुहार लगाई है।