भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष रामबिलास शर्मा ने दावा किया है कि हरियाणा में मोदी कार्ड चेलगा। रामबिलास शर्मा भिवानी में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। हजकां-भाजपा गठबंधन पर रामबिलास शर्मा ने कहा कि ये गठबंधन अटल है। रामबिलास शर्मा ने बताया कि पार्टी एक जुलाई से प्रदेश में डोर-टू-डोर अभियान चलाएगी… ताकि ज़्यादा से ज़्यादा लोगों को पार्टी से जोड़ा जा सके। क़ुदरत की मार झेलने वाले उत्तराखंड को हरियाणा सरकार की ओर से दी गई मदद पर रामबिलास शर्मा ने संतोष जताते हुए कहा कि मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा लोगों का दर्द समझ सकते हैं।

By admin