पृथला के नगरिया गांव में एक 25 वर्षीय महिला के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। महिला ने पडोस में रहने वाले दो लोगों पर गैंगरेप का आरोप लगाया है। जानकरी के अनुसार महिला अपने पति और दो पड़ोसियों के साथ दवाई लेने गई थी। तब रास्ते में महिला के पड़ोसी महिला को जंगल में ले गए और उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल दोनों आरोपी फरार हैं।

By admin