फरीदाबाद के सरकारी अस्पताल में बुरी तरह से झुलसी एक महिला को लाया गया। महिला सेक्टर तीन के एक मकान में मजदूरी के दौरान हाई-टेंशन की तार की चपेट में आने की वजह से महिला झुलस गई थी… मामले की सूचना पुलिस को भी दी गई… पुलिस अस्पताल में पहुंची.. उसने पीड़िता और उसके पति का बयान भी दर्ज किया.. और बिना बयान को उनको पढ़ाए अंगूठा लगवा लिया.. यूं तो पीड़िता और उसका पति अनपढ़ हैं.. बयान को लिख औऱ पढ़ नहीं सकते… लेकिन जिस कागज पर वो अंगूठा लगा रहे हैं.. उसमें क्या लिखा है.. इसकी जानकारी तो उनको होना चाहिए.. इस पर उनसे जब सवाल पूछा गया… तो उन्होंने जवाब देना भी …सही नही समझा। ए वन तहलका संवाददाता ने पीड़िता के पति से जब पुलिस के बिना बयान सुनाए अंगूठा लगवाने के बारे में पूछा तो उनका कहना था.. कि वो अनपढ़ है। काबिलेगौर है कि हाई-टेंशन तार से झुलसी महिला को दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में रेफर कर दिया गया… लेकिन इस पूरे मामले में पुलिस का रवैया देखकर… हरियाणा पुलिस का टैग लाइन सेवा… सुरक्षा… सहयोग शक के दायरे में आ गया है।

By admin