उत्तर भारत तृणमूल कांग्रेस के प्रभारी और राज्यसभा सदस्य के.डी. सिंह को इंडियन हॉकी फ़ेडरेशन का अध्यक्ष चुना गया है। दिल्ली में हुई फ़ेडरेशन की नेशनल कार्यकारिणी की विशेष बैठक में उन्हें सर्वसम्मति अध्यक्ष चुना गया। ये पद वी. दिनेश रेड्डी के इस्तीफा देने से खाली हुआ था। रेड्डी व्यस्त होने की वजह से फ़ेडरेशन को समय नहीं दे पा रहे थे। रेड्डी अब फ़ेडरेशन में एडवाइज़र के तौर पर काम करेंगे। हरियाणा के के.के. वर्मा को फेडरेशन का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनोनित किया गया है। वर्मा कानूनी और जनसंपर्क का कार्यभार संभालेंगे। फ़ेडरेशन के महासचिव अशोक माथुर ने बताया कि इस साल चौदह से बाइस सितंबर तक लड़कियों की अंडर फिफटीन सब जूनियर नेशनल प्रतियोगिता पंजाब के फतेहगढ़ साहिब के बस्सी पठाना गांव में होगी।

By admin