भाजपा प्रदेशाध्यक्ष रामबिलास शर्मा ने टीवी पर प्रसारित किए जा रहे सीरियल जोधा अकबर को बंद किए जाने की मांग की है। उन्होने इस सीरियल को हिंदू संस्कृति के खिलाफ बताया। वे भिवानी में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। यहां उन्होने बताया कि लोकसभा चुनावों में भाजपा आठ और हजकां दो सीटों पर चुनाव लड़ेगी। साथ हि उन्होने कहा कि देश और प्रदेश में भाजपा गठबंधन वाली सरकारें बनेंगी।

By admin