भारतीय हॉकी संघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डा. केके वर्मा ने कुरुक्षेत्र में संघ के पदाधिकारियों की पहली बैठक ली। कुरुक्षेत्र के नीलकंठी यात्री निवास में आयोजित बैठक में हॉकी एसोसिएशन के प्रदेश जरनल सैकेटरी सुभाष चौहान, प्रदेश उपाध्यक्ष डा.वजीर सिंह कई वरिष्ठ सदस्य मौजूद रहे। उन्होंने बताया कि स्कूल में जाकर हॉकी के खिलाडिय़ों का चयन किया जाएगा, इसके अलावा खिलाडिय़ों को फ्री किट भी दी जाएगी। उन्होंने बताया कि हॉकी के गिरते जनाधार को उठाने के लिए संघ संघर्ष करेगा और देश के हर जिले में दो-दो हॉकी कोच नियुक्त करने की भी सरकार से मांग करेगा।

By admin