दिल्ली मे लालकिले पर प्रघानमंत्री मनमोहन सिंह ने झंडा फहराया और देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी।इस मौके पर प्रधानमंत्री ने शहीदों को श्रद्दांजलि दी और उत्तराखंड त्रासदी में मारे गए लोगों को लिए शोक जताया। प्रधानमंत्री ने जवाहरलाल नहरू को याद किया और उनके कामों को सराहा।
उधर स्वतंत्रता दिवस के मौके पर मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा सोनीपत में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे…। जबकि राज्यपाल जगन्नाथ पहाड़िया कुरुक्षेत्र में ध्वजरोहण करेंगे। वहीं हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष कुलदीप शर्मा यमुनानगर में ध्वजारोहण करेंगे…इसके अलावा भी प्रदेश के कई मंत्री और मुख्यसंसदीय सचिवों के ध्वजारोहण का अलग अलग जगहों पर कार्यक्रम हैं।
प्रदेश में भी स्वतंत्रता दिवस को लेकर सभी तरह की तैयारियां पूरी कर ली गई है। हरियाणा में विभिन्न शिक्षा संस्थानों और सरकारी ऑफिस में तिरंगा फहराया जाएगा। और कई तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए जाएंगे। प्रदेशभर में आजादी के जश्न का हरियाणवीं रंग देखने को मिलेगा।
वहीं हरियाणा पुलिस के जवान 15 अगस्त को एक दिन का उपवास रखेंगे। पंजाब, हिमाचल और चंडीगढ़ के पुलिसकर्मियों के समान वेतन देने की मांग को लेकर हरियाणा पुलिस एसोसिएशन ने फैसला लिया है। एसोसिएशन के फैसला लिया है कि वो एक दिन का उपवास करने.. लेकिन वो काम पूरी निष्ठा के साथ करेंगे।

By admin