रोहतक में पीजाआई के डॉक्टर हड़ताल पर बैठे हैं। शुक्रवार देर रात डॉक्टरों पर हुए हमले के विरोध में डॉक्टरों ने आज अस्पताल में काम काज बंद कर दिया है।डॉक्टरों की मांग है कि हमलावरों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर लिया जाए और उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। डॉक्टरों की इस हड़ताल से मरीजों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आपको बता दें कि शुक्रवार को सोनीपत से पीजीआई ईलाज के लिए लाई गई एक महिला के परिजनों ने डॉक्टरों पर हमवा कर दिया था। जानकारी के मुताबिक महिला ने जहर खाया था और महिला के ईलाज को लेकर परिजनों ने डॉक्टरों पर हमला कर दिया था।
रोहतक में पीजीआई के डॉक्टरों की हड़ताल…शुक्रवार को डॉक्टरों पर हुए हमले का कर रहें है विरोध…मरीज परेशान
मरीज के परिजनों ने किया था हमला
सोनीपत से आई थी महिला
महिला ने खाया था ज़हर