दहेज के आरोप से परेशान होकर सोनीपत में दिल्ली के जवान ने खुदकुशी कर ली। सोनीपत के गोरड गांव का रहने वाला अजय दिल्ली पुलिस में कांस्टेदबल के पद पर तैनात था। अजय की शादी पांच सितंबर 2012 को हुई थी। आरोप है कि अजय पर दहेज मांगने का झूठा आरोप लगाया गया था जिससे परेशान होकर उसने जान दे दी। अजय ने सुसाइड नोट में पत्नी और ससुर समेत चार लोगों पर आत्मदहत्या के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।