एक तरफ बीरेंद्र सिंह जींद में सदभावना रैली कर रहे थे तो वहीं दूसरी ओर नारनौंद में उनके विरोध में पर्चे बांटे गए। इन पर्चौं में बिरेंद्र सिंह पर सीधे सीधे निशाना साधा गया। ये पर्चे किस ने छपवाए हैं, इनके पीछे कौन है इसका अभी पता नहीं चल पाया है। लेकिन उनके समर्थक मानते हैं कि विपक्षी पार्टियां उनको बदनाम करने के लिए ऐसी हरकतें कर रही हैं, उनकी जींद रैली को फ्लॉप साबित करने के लिए उनके विरोधी ऐसी कदम उठा रहे हैं। वहीं इनेलो नेता इन पर्चों के लिए कांग्रेस की गुटबाजी को जिम्मेवार मान रहे हैं।

By admin