फरीदाबाद के एक स्कूल की छात्राओं ने पुलिस अधिकारियों को राखी बांधकर महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की… पुलिस अधिकारियों ने भी महिलाओं की पूरी तरह सुरक्षा करने का आश्वासन दिया… जिस तरह से फरीदाबाद सहित पूरे प्रदेश में बलात्कार, महिलाओं और छात्राओं से छेड़खानी की घटनाएं हो रही है… और पुलिस का नाम आते ही लोगों का इस विभाग से विश्वास सा उठ जाता है… लेकिन यहां छात्राओं ने उसी विश्वास को कायम करने के लिए एक अनोखा तरीका निकाला है।