नारनौंद में इनेलो कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन हुआ। सम्मेलन में इनेलो नेता अभय चौटाला और इनेलो प्रदेशाध्यक्ष अशोक अरोड़ा ने शिरकत की। दोनों नेताओं ने मंच से जनता को संबोधित करते हुए प्रदेश सरकार पर जमकर निशाना साधा। साथ ही अभय चौटाला ने बीरेंद्र सिंह को कांग्रेस छोड़ने की नसीहत दी। अभय चौटाला ने आगामी विधानसभा चुनाव में इनेलो की सरकार बनने का दावा किया। इनेलो के इस सम्मेलन में तीन महिलाएं आकर्षण का केंद्र रहीं। ये महिलाएं खुद ट्रेक्टर चलाकर नारनौंद में अभय चौटाला और अशोक अरोड़ा का भाषण सुनने आईं थी।

By admin