प्रदेश के इकलौते पीजीआई में पांच दिनों के बाद आखिरकार डॉक्टर्स की हड़ताल खत्म हो ही गई।….. बुधवार को कुलपति कार्यालय मंथ पीजीआई प्रशासन और हड़ताली डॉक्टर्स के बीच बातचीत हुई। पीजीआई प्रशासन ने हड़ताली डॉक्टर्स की सभी पंद्रह मांगें मान ली ,जिसके बाद डॉक्टर्स ने हड़ताल वापस ले ली। हड़ताली डॉक्टर्स आज से काम पर लौटगें। दरअसल शुक्रवार को पीजीआई के डॉक्टर्स के साथ कुछ लोगों ने मारपीट की थी और पीजी डॉक्टर्स पिछले पांच दिनों से हड़ताल पर थे,, जिससे मरीजों को काफी परेशानी हो रही थी। इस मामले में पुलिस ने बुधबार को मारपीट के दो आरेापियों को भी गिरफ्तार किया है।

By admin