दिल्ली हाईकोर्ट ने जेबीटी भर्ती घोटाले में दोषी इनेलो नेता शेर सिंह बड़शामी की अंतरिम जमानत 4 हफ्ते के लिए बढ़ा दी है। शेर सिंह बडशामी इन दिनों इलाज के लिए दिल्ली के लोकनायक जयप्रकाश अस्पताल में भर्ती हैं। आपको बतादें कि सीबीआई कोर्ट ने जेबीटी भर्ती मामले में इनेलो सुप्रीमो ओमप्रकाश चौटाला, अजय चौटाला और लाडवा से विधायक शेर सिंह बडशामी को दस साल की सजा सुनाई थी। इनेलो सुप्रीमो ओमप्रकाश चौटाला और अजय चौटाला इन दिनों इलाज के लिए गुड़गांव के मेदांता अस्पताल में भर्ती हैं।

By admin