आज श्रीकृष्ण जन्माष्टमी है। भगवान श्री कृष्ण के जन्म पर सारे मंदिर दुल्हन की तरह सज गए हैं, और बाजारों में भी रौनक दिखाई दे रही है। मंगलवार को भी स्कूलों और कॉलेजों में भी जन्माष्टमी पर्व को लेकर रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर भगवान श्रीकृष्ण-राधा की झलकियां दिखाई गई। उधर, पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन भी चाक चौबंद नजर आ रहा है। पर्व की पूर्व संध्या पर मंदिरों को सजाया जा रहा है, वहीं बाजारों में भी खरीदारी को लेकर भीड़ जुटी हुई दिखाई दे रही है। और मंदिरों में भगवान श्री कृष्ण के भजन सुनाई दे रहे हैं।

By admin