कैथल में थान की खरीद शुरु ना से नाराज किसानों ने कैथल बस स्टैंड के नजदीक राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाम लगा दिया। किसानों का आरोप है कि सरकार उनके धान की खरीद नहीं कर रही है । जिसकी वजह से उन्हे सस्ते दामों में अपनी फसल को बेचना पड़ रहा है। ऐसे में उन्हे घाटा हो रहा है। किसानों ने प्रशासन को चेतावनी दी है कि अगर जल्द ही उनकी फसल की सरकारी खरीद शुरु नहीं की गई तो आंदोलन करने को मजबूर हो जाएंगे। आपको बता दें कि सरकार और राइस मिलरों के बीच लेनदेन को लेकर विवाद चल रहा है जिसकी वजह से अभी तक धान की खरीद शुरु नहीं हो पाई है। उधर कुरुक्षेत्र नई अनाज मंडी में धान की सरकारी खरीद न होने से नाराज किसानों ने सुन्दरपुर रेलवे ओवर ब्रिज पर जाम लगा दिया… एक घंटे के जाम के बाद पुलिस और एसडीएम मौके पर पहुंचे और किसानों को धान खरीद का आश्वासन दिया.. आश्वासन मिलने के बाद किसानों ने जाम को खोल दिया… किसान यूनियन के प्रदेशायध्क्ष ने बताया कि सरकारी खरीद को शुरु हुए तीन दिन हो गए है लेकिन नई अनाज मंडी में किसानों का धान नहीं खरीदा जा रहा है।

By admin