करनाल में एक विवाहिता ने खुदकुशी कर ली.. खुदकुशी की वजह घरेलू झगड़े को बताया जा रहा है। मृतका के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर आरोप लगाया है। परिजनों का आरोप है कि शादी के पहले दिन से ही उनकी बेटी को तंग किया जा रहा था। और आरोपी पति के शादी से पहले किसी और महिला के साथ भी संबंध थे। जिसकी वजह से उनकी बेटी और ज्यादा परेशान रहती थी। और इसी परेशानी की वजह से उसने खुदकुशी की है। फिलहाल पुलिस ने मृतका की बहन के बयान पर ससुराल पक्ष के चार लोगों पर मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरु कर दी है।
वहीं फरीदाबाद में भी एक नवविहिता की हत्या का मामला सामने आय़ा है। फरीदाबाद में पूजा नाम की महिला को मौत के घाट उतारकर उसके ससुराल पक्ष के लोग घर से फरार हो गए। पुलिस ने पूजा के परिजनों की शिकायत पर हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। मृतका के परिजनों का कहना है कि शादी के कुछ दिन बाद से ही उसे ससुराल में परेशान किया जाता था, और अब उसके पति ने अपने घरवालों के साथ मिलकर पूजा की हत्या की है।