घरौंडा में यमुना से सटे गांवों में चल रहे चकबंदी विवाद को लेकर मंगलवार को तनाव और बढ़ गया। दरअसल हुआ यूं कि पांच गांवों के लोग सोमवार को अपनी मांगों को लेकर दिल्ली में राष्ट्रपति को ज्ञापन सौंपने के लिए गए थे। इसके बाद दूसरे पक्ष के कुछ लोगों ने धान की फसल काट ली। इससे गुस्साए दूसरे पक्ष के किसानों ने जमकर बवाल काटा और तोडफ़ोड़ की। इतना ही नहीं गुस्साए किसानों ने कहा कि अगर समय रहते प्रशासन ने उन्हें न्याय नहीं दिलवाया तो महिलाएं आत्मदाह करने पर मजबूर होंगी। मामले की जानकारी मिलने पर एसडीएम और तहसीलदार भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। घटनास्थल को पुलिस छावनी में तबदील कर दिया गया और इलाके में धारा 144 लगा दी गई।

By admin