हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की 12वीं क्लास का पेपर लीक हुआ है। 12वीं क्लास के पहले समेस्टर के पेपर हो रहे हैं। आज मैथ का पेपर था। परीक्षा ढाई बजे शुरू होनी थी। लेकिन उससे पहले ही तोशाम में पेपर लीक हो गया है। परीक्षा से पहले कुछ लोगों के पास पेपर मिला। एक शिकायत के बाद तोशाम पुलिस ने छापा मारा जहां से 12वीं क्लास के मैथ का पेपर मिला। अब, एसडीएम अजय चोपड़ा ने भिवानी बोर्ड के सचिव से पेपर रद्द् करने की सिफारिश की है।

By admin