गोहाना रैली को लेकर कांग्रेस में आपसी कलह जारी है। रैली के लिए न्यौता न मिलने का बयान देने वाले राज्यसभा सदस्य ईश्वर सिंह मुख्यमंत्री खेमे के कांग्रेसियों के निशाने पर आ गए हैं। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता‍ कृष्ण्मूर्ति हुड्डा का कहना है कि ईश्वर सिंह पागल हो चुके हैं। उंचाना में रैली के लिए न्यौंता देने पहुंचे कृष्णतमूर्ति हुड्डा ने कहा कि रैलियों के लिए निमंत्रण नहीं दिया जाता। उन्होनें ये भी कहा कि ईश्वर सिंह कांग्रेस और कुमारी शैलजा को कमजोर कर रहे हैं। वहीं कृष्णमूर्ति हुड्डा के बयान पर पलटवार करते हुए ईश्वर सिंह ने कहा है की ये मेरा नहीं पूरे दलित समाज का अपमान है….उनका ये भी कहना था की कृष्णमूर्ति की ये सोच उनकी मुख्मंय़त्री की सोच को दर्शाती है। उधऱ कैथल में पत्रकारों से मुखातिब हुए जयप्रकाश ने भी ईश्वर सिंह पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि ईश्वर सिंह कांग्रेस के सच्चे नेता हैं ही नहीं है।

By admin