कांग्रेसी विधायक संपत सिंह का कहना है कि दस नवंबर की गोहाना में हुई रैली कांग्रेस की रैली थी, उनका कहना है कि रैली में बीरेन्द्र सिंह का आना या नहीं आना उनका खुद का फैसला हो सकता है।संपत सिंह ने कहा कि रैली सरकार की नहीं बल्कि पार्टी की रैली थी ।उन्होंने कहा कि पार्टी और सरकार को अलग नहीं किया जा सकता। संपत सिंह का कहना है कि कैबिनेट मंत्री किरण चौधरी और सतपाल सांगवान अपने क्षेत्र में विकास के मुद्दे को लेकर आमने-सामने हैं। अगर दोनों में कोई वैचारिक मतभेद हैं भी.., तो बैठकर सुलझाने चाहिए। संपत सिंह ने कहा कि दोनों के बीच के गैप को राजनीतिक तौर पर उलझाने की बजाय समाधान निकालना चाहिए।

By admin