अंबाला में एएसआई की खुदकुशी मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तारी की है। पुलिस ने एएसआई पर दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली महिला और उसके साथी अनिल राणा को गिरफ्तार किया है। मामले में 5 आरोपी अब भी फरार हैं। आपको बता दें कि गुरूवार को एएसआई कर्ण सिंह ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी…मृतक एएसआई पर बुधवार को एक महिला के साथ दुष्कर्म का मामला दर्ज हुआ था, जिसके बाद से एएसआई परेशान था और उसने आत्महत्या कर ली । मामले में पुलिस ने बृहस्पतिवार को सात लोगों के खिलाफ पडाव थाने में मामला दर्ज किया था। इन सात आरोपियों में से पुलिस ने अब महिला शिकायतकर्ता और उसके साथी को गिऱफ्तार कर लिया है।

By admin