कुरूक्षेत्र की डीसी कॉलोनी से दो नाबालिग लड़कियों के गायब होने का मामला गहराता ही जा रहा है… मामले में नया खुलासा हुआ है… जिसमें परिजन दोनों के गायब होने में फेसबुक को वजह बता रहे हैं… उनके मुताबिक गायब हुई लड़कियों में से एक की फेसबुक पर किसी लड़के के साथ बातचीत होती थी… जिसके बारे में उन्होंने पुलिस को सूचना दे दी है… साथ ही परिजन पुलिस पर कार्रवाई में ढिलाई बरतने का भी आरोप लगा रहे हैं… लेकिन पुलिस ने खुद पर लगे आरोपों को निराधार बताया है। आपको बता दे कि दोनों लड़कियां एक ही स्कूल में और एक ही क्लास में पढ़ती थी और दोनों एक साथ ही 29 नवंबर की रात से ही गायब है।

By admin