आपसी रंजिश को लेकर रतिया में दो गुट पुलिस के सामने भिड़ गए। जिसमें महिला और बच्चे समेत करीब छह लोग घायल हो गए। घायलों की नाजुक हालत को देखते हुए हिसार और फतेहाबाद रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने दोनों गुटों के करीब 18 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक टोहाना रोड के पास कमाना गांव के कुछ युवकों ने व्यापार मण्डल के सलाहाकार सुखपाल महमदकी के भाई जगवीन्द्र सिंह पर हमला कर दिया। जिसमें उसकी पत्नी और बच्चा घायल हो गया। जिसके बाद घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। उसी दौरान अस्पताल में पुलिस की मौजूदगी में दोनों गुट फिर से भिड गए। दोनों गुटों में पुलिस के सामने ही लाठियां चली। जिसमें महिला और बच्चे समेत करीब 6 लोग घायल हो गए।