कांग्रेस पूरी तरह से मिशन 2014 में जुट गई है। इसी कड़ी में कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों की दिल्ली में बैठक हुई। इस बैठक में 12 राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने हिस्सा लिया। हरियाणा के मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा भी बैठक में मौजूद रहे। कांग्रेस की इस बैठक में लोकसभा चुनाव की रणनीति पर चर्चा की गई। काबिलेगौर है कि राज्यों में विधानसभा चुनाव में करारी हार के बाद से ही कांग्रेस की बैठकों का सिलसिला जारी है।

By admin