घरौंडा के औद्योगिक क्षेत्र बड़ी के फेज़ एक में अंगीठी ने एक आदमी की जान ले ली। दोनों धागा रंगाई करने वाली फैक्ट्री में काम करते थे। सर्दी से बचने के लिए इन लोगों ने रात को अंगीठी सुलगाई थी। लेकिन सुबह देखआ तो दोनों बसुध हालत में पड़े मिले। उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया। डाक्टर ने सुपरवाइजर राम सूरत को मृत घोषित कर दिया जबकि गार्ड राजेन्द्र की हालत गंभीर बनी हुई है।