भारतीय किसान यूनियन ने आम आदमी पार्टी को हरियाणा में समर्थन देने की बात कही है। कुरुक्षेत्र में आम आदमी पार्टी ने एक बैठक की। बैठक में भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष गुरनाम सिंह ने हिस्सा लिया। गुरनाम सिंह ने कहा कि आने वाले चुनावों में वे ज्यादा से ज्यादा संख्या में किसानों के वोट ‘आप’ पार्टी को दिलवाएंगे। गुरनाम सिंह ने माना कि वे आम आदमी पार्टी से जुड़े हुए हैं और जल्द ही आप से चुनाव लड़ने की घोषणा कर सकते हैं।

By admin