प्रदेश में लगातार बढ़ रहे कोहरे को देखते हुए अम्बाला रेल मंडल ने कई पेसेंजर ट्रेनें रद्द कर दी हैं। इनमें अम्बाला-सहारनपुर,अम्बाला-कुरुक्षेत्र,अम्बाला-नंगल डैम समेत जालंधर से नई दिल्ली जाने वाली दस पैसेंजर और एक्सप्रेस गाड़ियाँ शामिल हैं। ये गाड़ियां 15 जनवरी तक रद्द की गई हैं। जबकि जालंधर से नई दिल्ली जाने वाली एक्सप्रेस गाड़ी अगले आदेश तक रद्द की गयी है। स्टेशन मैनेजर शेर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि धुंध भरे मौसम के कारण उत्तर रेलवे ने ये फैसला लिया है।

By admin