हरियाणा कर्मचारी तालमेल कमेटी और सर्वकर्मचारी संघ हरियाणा इक्कीस से तेइस जनवरी तीन दिन राज्य व्यापी हड़ताल पर रहेंगे, उनकी इस हड़ताल में हरियाणा रोडवेज के कर्मचारी भी हिस्सा लेंगे। तीन दिन तक हरियाणा रोडवेज की बसों के पहिए जाम रहेंगे। सर्वकर्मचारी संघ के प्रदेश महासचिव सुभाष लांबा आज पंचकुला पहुंचे, यहां उन्होंने राज्य सरकार पर उनकी मांगे ना मानने का आरोप लगाया, उन्होंने कहा कि राज्य सरकार कर्मचारियों की समस्याओं पर कोई ध्यान नहीं दे रही है। लांबा ने कहा कि उनकी प्रमुख मांग कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने, 3519 निजी बसों के परमिट को रद्द करने, समान वेतनमान लागू करने संबंधी हैं।

By admin