सोहना के गांव अलीपुर गांव में शनिवार को, के डी सिंह फाउडेशन कि तरफ से फ्री आंखो का कैम्प लगाया गया। जिसमे 280 लोगों की आखों का चेकअप किया गया और मुफ्त चश्मे भी दिये गये।साथ ही 27 लोगों को फ्री ऑप्रेशन के लिए तारीख भी दी गई। कार्यक्रम में बढतें अपराध को देखते हुए महिलाओं को जागरुक भी किया गया। हरियाणा में डॉ. के. डी. फाउन्डेशन की तरफ से 120 महिलाओं को आर्थिक सुरक्षा और कानूनी सहायता दी गई है। इसमें 10 केस ऐसे हैं, जिसमें फाउन्डेशन ने बलात्कारियों को सजा भी दिलवाई है।

By admin