उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड लोगों की परेशानी का सबब बनी हुई है, वहीं दूसरी और ठंड कई लोगों की जान ले चुकी है। ऐसा ही एक मामला शाहाबाद में देखने को मिला। जहां शाहाबाद के नेशनल हाईवे के पास संदिग्ध परिस्थितियों में एक अज्ञात बुजर्ग महिला का शव मिला। बुजुर्ग की मौत का कारण कड़ाके की ठंड माना जा रहा है।स्थानीय लोगों ने शव को शाहाबाद के स्वास्थ्य केंद्र में पहुंचाया जहां महिला के शव को शिनाख्त के लिए रखा गया है। हेल्पर्स संस्था शव की शिनाख्त के लिए मृतका के परिजनों की खोज कर रही है।

By admin