पूर्व मंत्री हरि सिंह सैनी ने कांग्रेस छोड़ने का ऐलान कर दिया है….हरिसिंह ने ये ऐलान आज एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान किया… हरिसिंह सैनी ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा हिसार जिले के साथ भेदभाव कर रहे हैं… जिसके चलते वे कांग्रेस छोड़ने को मजबूर हुए हैं। उनका कहना कि हिसार के विकास को लेकर वे कई बार मुख्यमंत्री से मिल चुके हैं लेकिन मुख्यमुत्री ने उनकी कोई सुनवाई नहीं की। हरि सिंह सैनी ने 26 साल पहले अपने राजनीतिक करियर की शुरूआत लोकदल से की थी… हरिसिंह सैनी एक बार चौधरी देवी लाल की सरकार मे मंत्री भी रह चुके हैं… उसके बाद उन्होंने इनेलो का साथ छोड़ कांग्रेस का दामन थाम लिया था… कुछ समय तक हरिसिंह सैनी ने हरियाणा विकास पार्टी में चौधरी बंसी लाल के साथ भी काम किया था… उसके बाद जब चौ. भजन लाल ने हरियाणा जनहित कांग्रेस पार्टी बनाई तो वे कांग्रेस छोड हजकां में शामिल हो गए थे। पिछले लेाकसभा चुनावों में हरिसिंह सैनी ने कांग्रेस का दामन थाम लिया था।हिसार मे हरि सिह सैनी एक मजबुत नेता माने जाते है। अब कांग्रेस में उनकी अनदेखी होने के कारण और हिसार जिले का कोई विकास ना होने के कारण उन्होंने कांग्रेस को अलविदा कहने का निर्णय लिया है। साथ ही उन्होंने हल्का बरवाला से चुनाव लडने की भी आशंका जताई। सुत्रों के अनुसार उम्मीद जताई जा रही है कि हरिसिंह सैनी जल्द ही इनेलो का दामन थाम सकते है। मेवात से पूर्व विधायक और कांग्रेस नेता हबीबुर्रहमान इनेलो में शामिल होंगे… इसका ऐलान उन्होंने मेवात में एक प्रैस कांफेंस के दौरान किया है… पूर्व विधायक का कहना है कि 20 जनवरी को आधिकारिक तौर पर इनेलो में शामिल हो जाएंगे…