हरियाणा रोडवेज की हड़ताल की। हरियाणा रोडवेज के कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर चले गए हैं। प्रदेशभर में चक्का जाम कर दिया गया है। रोडवेज के चक्का जाम से जनता को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। करीब 20 हजार रोडवेज कर्मचारी सरकार की वायदा खिलाफी पर आक्रोश जाहिर करेंगे। बसों की आवाजही बंद रही वहीं लोगों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ा। मेवात में ये हड़ताल बेअसर है। मेवात में रोडवेज की बसें चल रही हैं। हालांकि बसें सिर्फ लोकल रूट पर चल रही हैं और राजस्थान की तरफ ही जा रही हैं। गुड़गांव या हरियाणा के दूसरे रूट्स पर यहां से बसें नहीं जा रही हैं। पलवल में भी रोडवेज की हडताल के चलते यात्रियों परेशानी का सामना करना पडा। प्रशासन ने हडताल को जबरदस्ती खुलवाने का प्रयास किया जिसके बाद कर्मचारियों ने रोडवेज की बस के शीशे तोड दिये और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान सीटीएम सरजीत नैन के नेतृत्व में पुलिस बल भी मौजूद था। गोहाना में रोडवेज कर्मचारियों की पहले दिन की हड़ताल का असर नहीं देखने को मिला है।बसें रोज की तरह रूटीन में चल रही हैं।। परिवहन विभाग के डीआई सतबीर हुड्डा ने हड़ताल को पूरी तरह विफल करार देते हुए कहा कि गोहाना सब डिपो की 57 बसों में से 52 बसें विभिन्न रूटों पर चल रही हैं। जबकि बाकि पांच बसें तकनीकी गड़बड़ी के कारण बस अड्डे की वर्कशॉप में खड़ी हैं। उन्होंने कहा कि तालमेल कमेटी से जुड़े कुछ कर्मचारी हड़ताल पर हैं।उनके स्थान पर परिचालकों और चालकों की वैकल्पिक व्यवस्था की गई है।