प्रदेश में दुष्कर्म की घटनाए थमने का नाम नहीं ले रही ,नया मामला रानियां के वार्ड नंबर-9 के गुरुनानक बस्ती का है जहां, एक विधवा महिला से दुष्कर्म के बाद आरोपी ने उसपर तेजाब फेंक कर, उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया…घायल महिला को सामान्य अस्पताल में भर्ती किया गया ,जहां से उसे प्राथमिक उपचार के बाद सिरसा रेफर कर दिया गया है ,महिला ने गांव के ही रमेश सिंह नाम के शख्स पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है ,फिलहाल पुलिस ने महिला के बयान पर मामला दर्ज कर, आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

By admin