28वें सूरजकुण्ड अतंर्राष्ट्रीय शिल्प मेले-2014 का उद्घाटन हरियाणा के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा ने किया… इस अवसर पर गोआ के उप-मुख्यमंत्री श्री फ्रांसिस डिसूजा, भारत में श्रीलंका के उच्चायुक्त श्री प्रसाद कार्लियावसम और हरियाणा पर्यटन निगम के अध्यक्ष श्री चक्रवर्ती शर्मा और अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे… इस बार मेले का थीम राज्य है गोआ… जबकि भागीदारी राष्ट्र श्रीलंका है। इसके अलावा मेले में करीब 20 देश हिस्सा ले रहे हैं… जिनमें रूस, बेलारूस, कजाकिस्तान, उजबेकिस्तान, किर्गीस्तान, तजाकिस्तान, पुर्तगाल, ईरान, युगांडा, ब्राजील, आईवरी कोस्ट, थाईलेंड और सार्क राष्ट्रों में श्रीलंका, अफगानिस्तान, भूटान, नेपाल, पाकिस्तान शामिल हैं। मेले में हमारे देश की देसी संस्कृति की बयार को कलाकार खूब फैला रहे हैं। इसके अलावा दूसरे देशों से जुड़ी कला और संस्कृति भी इस मेले में देखने को मिल रही है… जिसका यहां आये पर्यटक खूब लुत्फ उठा रहे हैं।

By admin