सिरसा से सांसद अशोक तंवर का कांग्रेस में कद और ज्यादा बढ़ गया है….. कांग्रेस अलाकमान ने उन्हें बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है…. तंवर को हरियाणा कांग्रेस का अध्यक्ष बनाया गया है… यानि हरियाणा में अब कांग्रेस की कमान तंवर के हाथ में है और प्रदेश अध्यक्ष के पद से फूल चंद मुलाना की छुट्टी हो गई है। वहीं प्रदेश की कैबिनेट मंत्री गीता भुक्कल ने भी सांसद अशोक तंवर को प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने का स्वागत किया है। अशोक तंवर को हरियाणा कांग्रेस का अध्यक्ष बनाए जाने पर तंवर के पैतृक गांव बेरी के चिमनी में खुशी की लहर दौड़ गई है…. घर परिवार के साथ ग्रामीण खुश हैं और अशोक तंवर को बधाई दे रहे हैं. तंवर के प्रदेश अध्यक्ष बनने से गांव के लोगों को विकास की और ज्यादा आस जगी है। उधर इनेलो ने अशोक तंवर को हरियाणा प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष बनाए जाने पर ना केवल सरकार पर निशाना साधा बल्कि इसे मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा की हार बताया।

By admin