सिरसा से सांसद और प्रदेश कांग्रेस के नए अध्यक्ष अशोक तंवर आज से अध्यक्ष पद्द का कार्यभार संभालने जा रहे हैं। चंडीगढ़ में हरियाणा कांग्रेस भवन में वे अध्यक्ष पद की शपथ लेंगे। इस मौके पर मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा और पूर्व प्रदेशाध्यक्ष फूल चंद मुलाना भी मौजूद रहेंगे। आपको बता दें की 10 फरवरी को कांग्रेस हाईकमान के मुहर लगाने के बाद अशोक तंवर का नाम प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के तौर एलान कर दिया गया था। आलाकमान के इस फैसले के बाद तंवर आज से प्रदेश कांग्रेस के ऩए अध्यक्ष पद की कुर्सी संभालेंगे और अपना कामकाज शुरू करेंगे।

By admin