सिरसा से सांसद और प्रदेश कांग्रेस के नए अध्यक्ष अशोक तंवर ने आज अध्यक्ष पद्द का कार्यभार संभाल लिया है। चंडीगढ़ हरियाणा कांग्रेस भवन में तंवर ने अध्यक्ष पद की शपथ ली। इस मौके पर मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा और पूर्व प्रदेशाध्यक्ष फूल चंद मुलाना, भी मौजूद रहे। अशोक तंवर ने इस मौके पर कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में पार्टी को जीत दिलवाना उनका पहला लक्ष्य रहेगा। इस मौके पर अशोक तंवर ने पार्टी में किसी भी गुटबाजी से इंकार किया।

By admin