जेबीटी भर्ती घोटाले में अपने नेताओ की गिरफ्तारी के विरोध में इनेलो ने न्याय यात्रा निकाली हुई है। 11 फरवरी को शुरू हुई यात्रा सोमवार को रोहतक पहुंची। रोहतक में जब इनेलो कार्यकर्ता दिल्ली रोड स्तिथ सीएम आवास की और बढ़े तो उन्हे बीच रस्ते में ही रोक लिया। पुलिस ने बैरिकेट लगाकर इनेलो कार्यकर्ताओं को आगे बढ़ने से रोका। जिसके बाद इनेलो कार्यकर्ताओं ने हरियाणा पुलिस और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। लेकिन जब कार्यकर्ता नहीं माने तो पुलिस ने 70 के करीब कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया। इनेलो नेताओं का कहना है कि वे शांतिपूर्ण तरीके से लोगों से अपनी राय ले रहे थे लेकिन पुलिस और सरकार के तानाशाही रवैये की वजह से उन्हे बीच में ही रोक लिया गया।