कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी गन्नौर पहुंचे गन्नौर में राहुल ने किसान संसद नामक कार्यक्रम में किसानों को संबोधित किया औऱ किसानों से बातचीत में उन्होंने कांग्रेस की नीतियों और कार्यों पर चर्चा की। वहीं विपक्ष ने राहुल के इस कार्यक्रम पर हमला बोला है। राहुल गांधी के गन्नौर दौरे को भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता कैप्टन अभिमन्यु ने नाटक बताया है… अभिमन्यु ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने हरियाणा के किसानों की जमीन का अधिग्रहण कर उन्हें बर्बाद करने का काम किया है।