रेवाड़ी में एक गैस गोदाम से 154 सिलेण्डर चोरी हो गये। बीती रात चोरों ने सेंध लगाकर ओम शिव शक्ति गैस एजेन्सी के गोदाम से ये सिलेण्डर उड़ाए। चोरों ने वहां सो रहे चौकीदार के कमरे का दरवाजा बाहर से बंद कर दिया और चोरी को अंजाम दिया। पिछले 3 महीने में रेवाड़ी में सिलेंडर चोरी का ये तीसरा मामला है। जिसे लेकर गैस एजेन्सी संचालकों में खासा रोष है।